वैशाली : उपभोक्ताओं को समय पर राशन किरासन नही देने व कम मात्रा में देने पर दो डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द

महुआ। राशन किरान वितरण मे अनियमितता को लेकर महुआ में जनवितरण प्रणाली को चुस्त दुरूस्त करने की दिशा में अनुमंडल प्रशासन ने कमर कस ली है.बुधवार को महुआ अनुमंडल के दो जनवितरण प्रणाली दुकानदार का अनुज्ञप्ति रद्द कर कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार महुआ अनुमंडल क्षेत्र के पातेपुर प्रखंड स्थित राघोपुर नरसंडा पंचायत के जन वितरण दुकानदार कामेन्द्र पासवान एवं गोरौल प्रखंड के इस्माईलपुर पंचायत के जन वितरण दुकानदार शिव शंकर सिंह पर उपभोक्ता को समय पर राशन किरासन का वितरण नहीं किए जाने, कम मात्रा में राशन किरासन दिए जाने एवं अधिक राशि लिए जाने सहित कई अनियमितता का आरोप लगाया था.जिसको लेकर अनुमंडल प्रशासन ने दो का अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया है।