कलयुगी पुत्र ने अपनी माँ को मारपीट कर किया जख्मी , पीएमसीएच रेफर-

डोरीगंज-:डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी मुकुंद राय के टोला गाँव मे एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी माँ के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश मे आया है ।

जख्मी माँ गंगजली देवी को सर पर मार कर जख्मी कर दिया गया है । जख्मी अवस्था मे स्थानीय लोगों ने छपरा सदर हॉस्पिटल भेजा जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया ।
सुचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने कलयुगी पुत्र रामलगन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
ज्ञात हो कि चार वर्ष पुर्व इसी कलयुगी पुत्र ने अपनी पत्नी की भी हत्या ससुराल मे ही दाब से काट कर कर दी थी ।