
वैशाली : अग्निपीड़ितों के बीच किया गया खाद्य सामग्री वितरण
महुआ प्रखंड क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी पंचायत के चाँदसराय सहनी टोला में अग्नी पीड़ितों के बीच कम्युनिस्ट नेता सह पूर्व जिलापार्षद विश्वनाथ विप्लवी एवम उनके टीम ए आई एस एफ की ओर से सहायता प्रदान की गई।करीब दो दर्जन से ज्यादा अग्निपीड़ितों को सहायता प्रदान की गई।अग्निपीड़ितों को खाद्य सामग्री के रूप में चावल, बर्तन, दैनिक उपयोग की सामग्री साबुन,ब्रश, मोमबत्ती, प्लास्टिक, आदि सामग्रियों का वितरण किया गया।इस मौके पर कम्युनिस्ट नेता और पूर्व जिलापार्षद विश्वनाथ विप्लवी ने अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधाया और कहा की इस दुख और संकट की घड़ी में आप सभी धैर्य और हिम्मत से काम ले।मानव जीवन मे सुख दुख विपदायें आती रहती है।चाँदसराय गांव के सागर सहनी, शिवमंगल साहनी, जयमंगल साहनी, विन्देशर सहनी, लखिन्द्र साहनी, मुनिलाल सहनी, बालेश्वर साहनी, मुसमात कांता देवी, पवन साहनी, रविन्द्र साहनी, अरविंद साहनी, चन्देश्वर भगत,नन्देश्वर भगत,किशोरी भगत,जयलाल पंडित, मुनेश्वर पण्डित समेत दो दर्जन लोगों को राहत सामग्रियों का वितरण किया गया।ज्ञात हो सात मई को अचानक लगी आग से करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घर जलकर खाक हो गए थे।करीब चार घण्टे से भी ज्यादा समय के बाद काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया था लेकिन तब तक इन लोगो के घर में रखा लाखों रुपए की सम्पति जलकर राख हो गई थी।इस मौके पर शहनाज अख्तरी, पिंकी विप्लवी, विश्वनाथ राय विप्लवी, जागेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार, सुशीला कुमारी, जूली एवं अन्य लोग उपस्थित थे.




Recent Comments