वैशाली :आग से दुकान खाक
#प्रेम कुमार

बिदुपुर
थाना के रहीमापुर चौक के निकट हाजीपुर जंदाहा एन एच 103 पर स्थित गुमटी नुमा दुकान में बीते सोमवार की देर रात्रि में किसी उपद्रवी तत्वों द्वारा आग लगा दिये जाने से हजारो रुपये मूल्य की सामग्री सहित गुमटी जल गयी।जिसके कारण दुकानदार अवधेश सिंह के समक्ष परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गया।देखते देखते ही पूरी दुकान में रखा सामान एवम दुकान धू धू कर जल कर राख में तब्दील हो गयी।दुकान में कारोबार कर अवधेश सिंह परिवार का भरण पोषण कर ता था।जब दुकान की सभी सामान जल गये तो उनके समक्ष गम्भीर आर्थिक संकट उत्तपन्न हो गये।सूत्रों के मुताबिक आपसी रंजिश के कारण ही उपद्रवी तत्वों द्वारा दुकान में आग लगा दिये जाने की चर्चा है।पूर्व मुखिया नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।रहीमापुर गांव स्थित इस दुकान में पान,खैनी,सहित परचून के अन्य सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध था,सघन आबादी वाले इस क्षेत्र में इस तरह की घटना होंने से स्थानीय लोग भी सशंकित नजर आ रहे है।इस घटना से दुकानदार के परिवार भी दहशत में है।इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फोटो