डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के संठा गाँव के सामने उतर नदी किनारे एक खेत से पुलिस को एक अधजली शव मिली है ।
मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुरवा गाँव निवासी 50 बर्षिय पुलिस साह के रुप मे हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संठा गाँव के सामने नदी के बगल के एक खेत मे बकरी चराकर आ रहे बच्चों ने शव को देखा और गाँव मे इसकी सुचना दी जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुँच शव को देखा तो शव की पहचान चैनपुरवा निवासी पुलिस साह के रुप मे हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सुचना स्थानीय थाने को दी ।
सुचना पर पहुँचे अवतार नगर थाना विरेन्द्र राम , एएसआई संतोष जायसवाल एवं अनिल शर्मा ने शव को अपने कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
शव कमर के निचे जली हुई प्रतित हो रही है ।
घटना के बाद ग्रामीण तरह तरह की चर्चा करते दिखे ।
समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी ।
मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है ।




Recent Comments