Θ बेतिया :– *TSUNSS गोपगुट बिहार ने मंत्री/सचिव को एवं जिला इकाई ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन करेंगे मानव शृंखला का बहिष्कार*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS गोपगुट बिहार पश्चिम चम्पारण जिला इकाई के महासचिव राजेश कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी के नेतृत्व में हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन/ आवेदन जिलाधिकारी महोदय को देकर मानव शृंखला से अलग रहने की बात कही गई है।
इसकी जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने दी।
उन्होंने बताया कि संघ के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता, उपाध्यक्ष, कोषध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष महासचिव राज्य कार्यकारिणी के सदस्य की उपस्थिति में शिक्षकों के न्यायोचित मांग समान काम समान वेतन, राज्य कर्मी एवं सहायक शिक्षक का दर्जा, लम्बित D.EL.ED परीक्षा कराने, लम्बित वेतन भुगतान आदि के समर्थन एवं सरकार के दमनकारी शोषण के विरुद्ध सर्वसम्मति से बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन का समर्थन करते हुए सभी सभी TET शिक्षक मानव शृंखला का बहिष्कार करते हुए स्वयं को उससे अलग रखेंगे।
इस हेतू एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदय को प्रतिलिपि प्रेषित कर दिया गया जिसके साथ प्रदेश नेतृत्व द्वारा माननीय मुख्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रधान सचिव एवं निदेशक प्राथमिक/ माध्यमिक शिक्षा विभाग को देय ज्ञापन की प्रतिलिपि भी संलग्न की गई ।
उक्त आलोक में TET शिक्षक अयोजित मानव शृंखला से अलग रहते हुए बाल विवाह एवं दहेज उन्मुलन के समर्थन में कार्यक्रम करेंगे ।