विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:-
जिला के रामनगर प्रखण्ड अंतर्गत सोहसा पंचायत की मुखिया नाज़नीन ख़ानम के शौहर व कांग्रेस पार्टी के युवा नेता फ़ख़रुद्दीन खाँ की शुक्रवार को हुई हत्या कांड का प्राथमिकी अभियुक्त मिन्हाज खाँ उर्फ छोटे खाँ को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि रामनगर थाना में दर्ज़ फखरुद्दीन खाँ हत्याकांड में कांड संख्या-160/19,19 जुलाई19 दर्ज़ हुआ है, उसमे 9 लोगों के नाम हैं। जिसमे मिन्हाज खाँ उर्फ छोटे खान उम्र 36 वर्ष फुलकौल निवासी को 302 सहित मामलों में गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इतना ही नहीं फखरुद्दीन खाँ हत्याकांड में पश्चिम चम्पारण के पुट्टू मिश्र और उनके सम्बन्धियों की संलिप्तता की चर्चा आम है।




Recent Comments