
छपरा। छपरा विधान सभा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक स्नेही भवन की गई।बैठक में जदयू के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सी एन गुप्ता को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने के लिए पूरी तन्मयता से क्षेत्र में कार्य करने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए राजग प्रत्याशी विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि जिस विश्वास पर राजग हमे प्रत्याशी बनाया है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम उसे टुटने नही दूंगा। जदयू के एमएलसी डॉ बीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि छपरा के प्रत्याशी हमेशा ही मनोयोग से छपरा के विकाश में तत्पर रहते है । जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि हम छपरा सीट सबसे ज्यादा मत से जीत हासिल करेंगे । इस दौरान डॉ धर्मेंद्र सिंह, कौशल किशोर सिंह, वरुण प्रकाश, शांतनु कुमार, छोटे कुमार जी, धर्मेंद्र शाह, श्रीनिवास जी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विशाल सिंह राठौर, पवन सिंह, सत्यनारायण सिंह, शंभू मांझी, नीलमणि सिन्हा, पंकज तिवारी, कुसुम रानी, मनोज पटेल, मनु लाल बैठा, विनोद सिंह, संजीव सिंह, अनिल सिंह, मदन सिंह, राजेश सिंह, राजेश फैशन, सुपन राय, अभय सिंह, श्रीमती अनु सिंह, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, संजय सिंह, नितिन वर्मा, सुशील सिंह, गौतम विश्वास, अनुरंजन कुमार, रवि भूषण मिश्रा आदि उपस्थित थे |




Recent Comments