मांझागढ़ गोपालगंज कोरोना वैक्सीन लेने के प्रति लोग जागरूक हो चुके है ।प्रतिदिन सैकड़ो लोग समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में वैक्सीन लेने के लिए पहुच जा रहे है ।परन्तु वैक्सीन उपलब्ध नही रहने के कारण सोमवार को मांझा में कोरोना वैक्सीन लोगो को नही लगा सका दूरदराज से लोग वैक्सीन लेने के लिए सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र में पहुचने लगते है ।
परन्तु सरकार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नही कराने के वजह से प्रखण्ड के सभी पंचायतो में प्रतिदिन मेगा कैम्प का आयोजन नही हो पा रहा है जिसके चलते लोगो को वैक्सीन के लिए चकर लगाना पड़ रहा है ।यदि सरकार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करा कर प्रत्येक पँचायत में मेगा कैम्प का आयोजन कर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा कर प्रतिरक्षित कर दिया जाता है तोआने वाली तीसरी लहड़ से लोगो को बचाया जा सकता है तथा लोगो को वैक्सीन के लिए चकर भी नही लगाना पड़ेगा ।ये बाते वे लोग कर रहे थे ।जिन्हें विना वैक्सीन लिए वापस जाना पड़ रहा था ।