बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे शिक्षाविद, बुद्धिजीवियों व दोनों कौम के लोगों को आमंत्रित किया गया है।