
सारण :प्रेमी संग भागी विवाहिता को मढौरा से पुलिस ने किया बरामद
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण :-मध्यप्रदेश के शहडोल जिला के धनकरी से अपने प्रेमी संग विवाहिता 24जनवरी से फरार थी, जिसको पुलिस ने मढौरा थाना के शील्हौरी से बरामद कर लिया ।शनिवार को 32 वर्षीय अर्चना को उसके पति अजय शुक्ला की निशानदेही पर पुलिस की सहयोग से शील्हौरी निवासी संतोष कुमार के यहा से बरामद कर लिया। बताया जाता है की संतोष मध्यप्रदेश मे फरार विवाहिता के आसपास ही रहते है और गोरखपुर निवासी विनय दुबे भी रहते है।
विनय दुबे के साथ विवाहिता गोरखपुर आयी थी और फ़िर घूमने के लिये विनय दुबे अपने परिचित संतोष के यहा शीलहौरी आया हुआ था। इसकी जानकारी गोपनीय ढंग से उसके पति ने पुलिस को देकर अपनी पत्नी की सकुशल बरामदगी कर अपने साथ फ़िर मध्यप्रदेश लौट गया।




Recent Comments