मेघवाल के खिलाफ हिन्दू आक्रोश रैली, हजारों लोग हुए शामिल 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 24 अप्रैल । हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आंबेडकर जयंती सम्महारो में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व संसदीय सचिव गोविन्दराम मेघवाल को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हिन्दूवादी नेता दुर्गासिंह शेखावत के नेतृत्व में हजारों लोगों ने आज हिन्दू आक्रोश रैली निकाली ।
आक्रोश रैली तुलसी सर्किल से रवाना होकर कोटगेट, केईएम रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली के दौरान हिन्दूवादी लोगों ने गोविन्दराम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिन्दूवादी नेता दुर्गासिंह शेखावत ने बताया कि गोविन्द मेघवाल के विरूद्ध विभिन्न पुलिस थानो में सात मुकदमे दर्ज हो चुके है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं हुई है जिससे आम जन में रोष हैं,दुर्गासिंह ने कहा कि गोविन्द मेघवाल की इस टिप्पणी से हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे हिन्दुओं में भारी आक्रोश है और आज की आक्रोश रेली में हजारों लोगो ने इस बात को स्पस्ट कर दिया की हर हिन्दू आक्रोशित है और मेघवाल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये ।
रैली में यह हुए शामिल – 
हिन्दू आक्रोश रैली में सुरेंद्र सिंह, गायत्री प्रसाद शर्मा,निखिल सिंह, ब्रज मोहन भाटी, हेमंत कुमार पडिहार , सुरज प्रकाश राव, बली व्यास, दिनेश सारस्वत, दिनेश ओझा, योगेश जागिड़, महेश शुक्ला, संजय स्वामी, दिपक जोशी, गोर्धन सांखला, मुकेश जोशी, यज्ञ प्रसाद शर्मा, तनुज सारस्वत, सुनील आसोपा, निर्मला खत्री , पवन शर्मा सहित हजारों युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।