एसडीपीओ ने दिया निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : एसडीपीओ हरीश शर्मा ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों पर महिला व पुरुष पुलिस बल तैनाती का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया है। अपने निर्देश में कहा है कि शांति व सौहार्द के वातावरण में दुर्गापूजा संपन्न हो तथा श्रद्धालु उत्सवों का वास्तविक आनंद उठा सकें। उन्होंने कहा है कि जनता के सहयोग से ही शरारती तत्वों पर नकेल कसा जा सकता है। उत्पात मचाने वाले शरारती तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।पंडालों में अगलगी की घटना से तत्काल निपटने के लिए पूजा पंडालों के आसपास बालू व पानी की व्यवस्था कराने की बात कही है।
मूर्ति विसर्जन रूट चार्ट के अनुसार ही करने का निर्देश दिया है।