मांझी(सारण)। मांझी बरौली पथ पर मदन साठ गांव के समीप ई रिक्शा पलटने से मां बेटा जख्मी हो गए। गम्भीर रूप से जख्मी महिला को जुबैर अली नामक राहगीर ने बाइक से मांझी पीएचसी पहुंचाया। जख्मी महिला मांझी धनी छपरा निवासी स्व शंकर सिंह की पत्नी बसंती देवी बताई जाती हैं। बाद में बेहतर इलाज के लिए महिला को छपरा रेफर कर दिया गया जबकि पुत्र बीर बहादुर का इलाज पीएचसी में कराया गया। घटना तब हुई जब महिला मदन साठ स्थित अपने मायके जा रही थी।