🔴🔴रहुई प्रखंड के जनता दरबार मे कई मामलों का हुआ तुरन्त निपटान🔴🔴

👈कुमुद रंजन सिंह” दैनिक खोज खबर “नालन्दा👉


– मंगलवार को रहुई प्रखंड के जनता दरबार मे कई मामलों का तुरन्त निपटान किया गया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार दुबे ने बताया कि राजस्व के 34 मामलों में 15 मामलो का आन द स्पॉट निपटारा किया गया। जबकी रहुई चिकित्सा प्रभारी चन्द्रशेखर प्रसाद चौधरी ने बताया कि दिव्यागों  का 2 मामले में एक मामले का आन द स्पॉट निपटान जबकी एक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया।इसी तरह 16 मरीजो का ईलाज किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि आज प्रखंड परिसर में आयोजित जनता दरबार मे अच्छी भीड़ देखी गई। और लोगो का सहूलियत के लिये तुरन्त कार्यो का निपटारा किया गया। इस अवसर पर पीओ प्रसून कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चन्देश्वर प्रसाद सिंह,सीडीपीओ सीखा सिन्हा,बीसीओ ,अम्बा मुखिया प्रतिनधि जीवेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।