एक दिन का वेतन काटने का आदेश
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

आंदर (सिवान ) : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ सुलेखा कुमारी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई। बीडीओ ने पंचायती राज पदाधिकारी नागेश्वर राम को आदेश दिया कि बैठक में जितने भी बीएलओ अनुपस्थित हैं उन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ उनसे शीघ्र स्पष्टीकरण की मांग की जाए। बैठक में उपस्थित बीएलओ ने सत्यापन के लिए लगभग एक हजार से अधिक आधार कार्ड का फोटोकॉपी जमा किया है। यह सभी आधार कार्ड पहचान पत्र के साथ लिंक किया जाएगा।