
पटना: बिहार की राजधानी पटना के होटल पनास में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना पंचायत निवासी वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक के रूप में ग्लोबल बिहार फिल्म क्रिटिक्स एवार्ड से सम्मानित किया गया.

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती दिलमणि मिश्रा ने यह सम्मान प्रदान किए इस अवसर पर पुरस्कार आयोजन समिति के प्रमुख फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्र भी उपस्थित थे.पुरस्कार पाने वालों में वेद और कुरान के ज्ञाता गुरु डॉक्टर एम रहमान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वरुण कुमार सिंह चिकित्सा राणा एसपी सिंह प्रेस छायाकार जितेंद्र कुमार वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार झा नारी सशक्तिकरण के प्रणेता रितु चौबे फिल्मकार कुमार संभव भी शामिल थे.

टीवी पत्रकार अनूप नारायण सिंह को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर सिवान के सांसद कविता सिंह वरीय जदयू नेता अजय कुमार सिंह, विधायक अखिलेश तिवारी, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह, फिल्मकार शैलेश कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने बधाई दी है




Recent Comments