पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग से सम्बंधित ज्ञापन एबीपीएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को सौंपा

छपरा(सारण)। रविवार को एकमा के तिलकार पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग से सम्बंधित एक ज्ञापन एबीपीएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने सौंपा।

ज्ञापन में बिहार में करीब एक दर्जन पत्रकारों पर हुए हमलों में मारे गए तथा घायल हुए पत्रकारों को सम्मान जनक अनुग्रह राशि का भुगतान किए जाने तथा छतीसगढ़ में प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून की तर्ज पर बिहार में भी पत्रकारों के सामाजिक आर्थिक तथा संवैधानिक हालातों का मुआयना कर समग्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई।

मौके पर महाराज गंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह पूर्व मंत्री गौतम सिंह सांसद पति अजय सिंह जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप दिनेश सिंह तथा पूर्व जिप अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल आदि मौजूद थे।मालूम हो कि पत्रकार हित के मामले में एबीपीएसएस हमेशा आवाज बुलंद करते रहा है।





Recent Comments