बेतिया – गौनाहा:– *तीन सुत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये किसान सलाहकार*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* ई किसान भवन के समक्ष सभी किसान सलाहकारों ने अपने तीन सुत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हडताल पर चले गये हैं ।
बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के बैनर तले गौनाहा प्रखंड के किसान सलाहकार मंगलवार दिनांक 05 जून 2018 से अनिश्चित कालीन हडताल पर चले गयें ।
इनलोगो की मुख्य मांगें किसान सलाहकार को जनसेवक ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता ( VLW/VEW ) के रिक्त पदो पर विधिवत नियुक्ति करें ।
नियुक्ति होने तक ( VLW/VEW ) अथवा प्रसार कर्मी के वेतन समतुल्य मानदेय तत्काल लागू करें ।
भविष्य निधि संगठन के तहत किसान सलाहकारों को आच्छादित करें ।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे किसान सलाहकार शशि भूषण श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, अनील गढ़वाल, सन्नी कुमार तीवारी आदि लोगो ने बताया कि भारत का संविधान बनाने में दो साल ग्यारह माह अठारह दिन लगा था । लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी हम लोगो के मानदेय पर कोई विचार नही किया गया ।