चतुर्थ बिहार राज्य एसोसिएशन कप के लिए  महिला हैन्डबाल टीम हुई  रवाना

 बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट मैरवा / सिवान – बिहार राज्य हैन्डबाल संघ द्वारा शेखपुरा जिला के बरबिघा हाई स्कूल सह इण्टर कालेज परिसर में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2017  तक आयोजित  चतुर्थ बिहार राज्य सीनियर पुरुष  एवं महिला एशोसिएशन कप 2016-17 में  भाग लेने के लिए सिवान महिला टीम आज मैरवा रेलवे स्टेशन से मौर्य ट्रेन से रवाना हुई उक्त की जानकारी देते हुए  जिला सचिव संजय पाठक ने कहा कि हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मिपुर में बिगत  दस दिनो तक चले प्रशिक्षण सह चयन शिविर में प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया जिसके  बारह सदस्यीय टीम में  रिंकू कुमारी (कप्तान ) धर्मशीला कुमारी ,राधा कुमारी ,चंदा कुमारी ,रागिनी कुमारी ,ममता कुमारी ,मनिशा कुमारी ,निशा कुमारी ,इन्दू कुमारी ,खुशबू कुमारी ,गायत्री कुमारी व  सुमन कुमारी को शामिल किया गया  जबकि टीम मैनेजर नेशनल खिलाडी विवेक कुमार सिंह बने उन्होने आगे बताया कि हमारी टीम गत वर्ष की राज्य चैम्पियन है इस बार भी काफी अच्छी तैयारी है इनके चयन पर जिला हैन्डबाल  संघ के वरीय अध्यक्ष ईस्टदेव तिवारी,काशिनाथ मिश्र ,सुनिल दुबे,मुनिब अंसारी सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाये दी ।