
तरैया(सारण)।05.03.2020
थाना परिसर में अंचलाधिकारी वीरेन्द्र मोहन व थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक किया गया।जिसमें थानाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोग शांतिपूर्ण और शौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाये।जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर थानाध्यक्ष ने कहा कि गाँव के चौक चौराहों पर लोग जमावड़ा नहीं लगायेंगे।पूरे क्षेत्र में पुलिस के जवान गस्त करेंगे।अगर इस दौरान कोई पिअक्कर पकड़े जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।बिना अनुमति के सड़कों पर डीजे वाला जुलूस होली के दिन नही निकलेगा और अश्लील गीत नहीं बजाना है।अगर ऐसा होगा तो उक्त डीजे संचालक पर केस दर्ज की जायेगी।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय,उपेन्द्र सिंह,शत्रुध्न सिंह,ललन राम,शिलानाथ सिंह, मधुकर वीरेंद्र प्रताप सिंह,सरपंच बिगन राय,वीरबहादुर राय उमर खान,नकीबुदिन खान उर्फ भोला खान,सुनील तिवारी,प्रेमचंद शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments