मानव श्रृंखला को लेकर जीविका दीदीओ के साथ बीडीओ ने किया बैठक

तरैया(सारण)।16.01.2020जल जीवन हरियाली के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर प्रखंड के खराटी जीविका कार्यलय परिसर में गुरुवार को बीडीओ राकेश कुमार एवं सीओ वीरेंद्र मोहन ने जीविका दीदीओ के साथ बैठक किया।जिसमें मानव श्रृंखला के सफलता के लिये विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।जीविका समन्वयक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि जल जीवन हरियाली की महत्ता को जीविका दीदी प्रत्येक गाँवो में लोगो को बता रही हैं तथा मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।ईधर मध्य विद्यालय गण्डार में भी बीडीओ राकेश कुमार ने आम लोगों के साथ एक बैठक की जिसमें लोगो को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिये प्रेरित किया गया।वही मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को साईकिल रैली निकाला।छात्र-छात्राओं के रैली को बीडीओ राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं की साईकिल रैली उच्च विद्यालय देवरिया से प्रारम्भ होकर तरैया बाज़ार होते हुये प्रखंड मुख्यालय तक गया।रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जल जीवन हरियाली को लेकर 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला के लिये लोंगो को जागरूक किया।उक्त मौके पर एच एम कपिलदेव राय शिक्षक मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, विवेकानंद झां,सुभाष कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।