विकास कार्यों को गति देकर 15 जून तक नल-जल योजना पूर्ण करायें : डीएम

छपरा ।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा विडियोकॉफ्रोंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोरोना से उत्पन्न लॉकडाउन की स्थिति में सोषल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा 30 जून तक हर घर नल का जल पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित तिथि के पूर्व हीं इस योजना का शत-प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाय। इसके लिए सभी पंचायतों को राशि जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय से हस्तांतरित कर दी गयी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कन्स्ट्रषन से संबंधित सभी जरूरी सामानों की दुकाने प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से खुलवायें। अगर जरूरी है तो इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से पास जारी करा दें परन्तु इसके आड़ में कार्य की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संकट से उन्पन्न लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को कार्य चाहिए। इससे उन्हे स्थानीय स्तर पर कार्य भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराना हे ताकि उनका प्रतिरोधक क्षमता भी बढे। इसलिए नल का जल योजना को पूर्ण कराने पर प्राथमिकता दिया जाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आये प्रवासी हमारे लिए एसेट है। कैम्पों में उनके लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय। कैम्प परिसर में पूरी स्वच्छता रखी जाय तथा लोगां को सुबह-साम योगभ्यास करायी जाय। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेष दिया गया कि फिजीकल टीचर्स को इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्वेरेंटीन कैम्प में रह रहे लोगों को सुबह का नाष्ता और दो टाईम का भोजन समय पर दिया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा निदेष दिया गया कि सभी क्वेरेंटीन कैम्प में जगह-जगह जिला आपातकानीहन संचालन केन्द्र का नम्बर 06152-245023 चस्पा करा दें ताकि कैम्प में रहने वाले व्यक्ति किसी भी समस्या की सूचना सीधे जिला को उपलब्ध करा सकें। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कराकर उसका निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंडो में कैम्पां की संख्या और बढ़ाने का भी निदेष दिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निदेष दिया गया कि विधि व्यवस्था पर पूरी नजर रखे।
विडियोकॉफ्रोंसिंग में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक हर किषोर राय, अपर समाहर्त्ता डॉ0 गगन, उप विकास आयुक्त अमीत कुमार, निदेषक डिआरडीए सुनील कुमार पाडेय, सदर एसडीओ श्रीमती अभिलाषा शर्मा, डीसीएलआर सदर संजय कुमार, सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
–/-




Recent Comments