
• प्रवासियों के छपरा जं. पर पहुंचने पर बसों से गंतब्य तक पहुंचाने की तैयारी
• 60 बसों में 20-20 की संख्या में यात्रियों को बैठने की रहेगी ब्यवस्था
छपरा । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के द्वारा छपरा जं. पर की जार रही तैयारियां का जायजा लिया गया और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि छपरा जं. पर आने वाले सभी लोगों का समुचित ध्यान रखना होगा। यहाँ पर स्क्रीनिंग के लिए मेडिकल की दस टीम और पंजीकरण के लिए भी दस टीम लगायी है। इसके लिए दस-दस काउन्टर बनाये गये हैं।
जिलाधिकारी के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को 60 बसे तैयार रखने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक बस में 20 लोगों को बैठने की व्यवस्था रहेगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे लोगां को जिनको सारण से बाहर दूसरे जिले में भेजनी है, उनके लिए बसे अलग खड़ी रहेंगी और उनके अग्र भाग पर संबंधित जिले का नाम बोल्ड अक्षरों में अंकित रहेगा। वैसे लोग जिन्हे सारण के विभिन्न प्रखण्डों के क्वेरेटीन कैम्प में भेजा जाएगा उनके लिए बसे अलग खड़ी रहेंगी। सिविल सर्जन ने बताया कि यात्रा करने वाले सभी लोगों के सामनों को सैनिटाइज करने के लिए भी टीम बना दी गयी है।
प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत को निदेष दिया गया कि सभी लोगों को बसों में बैठाते समय उनको फूड पैकेट और पानी का बोतल देने के लिए कर्मियों को चिन्हित कर लें तथा यह सुनिष्चित करेंगे कि सभी लोगां को पैकेट उपलब्ध करा दिया जाय। स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर तक में सुरक्षा की फुल प्रुफ व्यवस्था की गयी है ताकि न तो किसी बाहरी व्यक्ति का अंदर प्रवेष हो सके और न हीं आने वाला व्यक्ति इधर.उधर जा सके। ट्रेन के आगमन के समय से लेकर सभी लोगों के गंतव्य तक भेजे जाने तक राजनीतिक लोगों का स्टेशन परिसर में जाने से वर्जित किया गया है। रेलवे जं. के सामने मीडिया सेन्टर बनायी गयी है जहाँ से मीडियाकर्मी समाचार संकलन का कार्य करेंगें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूरे परिसर में सोषल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करायी जाय। साफ-सफायी की व्यवस्था रखी जाय और सैनिटाइजर का उपयोग किया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा सभी यात्रियों को मास्क एवं ग्लोब्स देने का निदेष जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्तए सिविल सर्जनए अनुमंडल पदाधिकारी सदर वैभव श्रीवास्तव ट्रेनी आईएस निदेशक डीआरडीएए जिला परिवहन पदाधिकारी डीसीएलआर सदरए सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments