
इसुआपुर सीएचसी में नवजात के नरेंद्र नामकरण पर खुशियां जताते लोग
पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन इसुआपुर सीएचसी में जन्में दो नवजात शिशुओं का नामकरण हुआ नरेंद्र
✍️ रजनीश रंजन/इसुआपुर (सारण) : प्रखण्ड में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ यादगार दिवस के रूप में मनाया । उनके जन्म दिवस को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के रूप में भी मनाया जा रहा है । इस मौके पर स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह ने मंगलवार को सीएचसी इसुआपुर जाकर रोगियों के बीच फल वितरित किया । वहीं इस दिन अस्पताल में जन्में दो नवजात शिशुओं का नामकरण उनके माता-पिता की सहमति से नरेन्द्र रखा गया । बच्चों के माता-पिता पिपरहियाॅ गांव के मनोज तिवारी व मधु कुमारी तथा बिशुनपुरा गांव के सुरेन्द्र महतो व अंजलि देवी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सौभाग्य से हमें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है । इसलिए अपने बच्चों के नाम नरेन्द्र रखने पर हम लोगों को गर्व हो रहा है । इस मौके पर उपस्थित बीजेपी नेता धीरज कुमार सिंह ने दोनों नवजात शिशुओं को वस्त्र दिया तथा अस्पताल में मिठाईयां बांटी । इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय किशोर प्रसाद, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनिल मांझी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।




Recent Comments