सीवान  जिले के रहने वाले हर क्षेत्र के उन तमाम लोगों व संगठनों ,जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता के साथ-साथ समाज हित में निस्वार्थ भाव से काम किया है। उन्होंने एक मंच पर लाकर रविवार को  सम्मानित किया जाएगा, जिले में अपनी तरह से पहली बार आयोजित हो रहे इस सीवान गौरव सम्मान समारोह का आयोजन जिले का प्रमुख मीडिया हाउस व  न्यूज़ पोर्टल “ईटीवी बिहार डाॅट इन” इवेंट कंपनी “ए 2 मैक्स” एवं  लड़कियों को नृत्य का प्रशिक्षण देने वाली  संस्था “नृत्योदय द परफार्मिंग आर्ट्स “(नटपा) द्वारा आयोजित किया जा रहा है । यह आयोजन शहर के  टाउन हॉल में रविवार को  संध्या 6:00 से किया जाएगा । इस मौके पर गीत संगीत और नृत्य का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस समारोह  में बीएमपी के महानिदेशक  गुप्तेश्वर पांडेय बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन कर्ता के रूप में शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में दर्शकों के लिए भी उपहार की व्यवस्था की गई है जिसे लकी ड्रा द्वारा दर्शकों के बीच निशुल्क वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति के मुख्य सूत्रधार व जिले के वरिष्ठ  पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की पुरी तैयारी कर ली गई है । वही  ए टू मैक्स के निदेशक आदित्य राज एवं अभिनव पटेल ने बताया कि यह आयोजन सीवान में एक महत्वपूर्ण संदेश देने में सफल होगा ।