सांसद रूडी ने जताया संवेदना, फोन कर परिजनों की बंधाया ढाढ़स
छपरा : सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्राकृतिक आपदा में मृत ब्यक्तियों के परिजनों को फोन कर ढांढस देते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया।रविवार को प्राकृतिक आपदा में नौ लोगो की मौत की खबर पर दुःख प्रकट किया।वही मृतकों के आश्रितों व परिजनों को फोन कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।शिक्षक सुमन सिंह और पूर्व मुखिया शम्भू सिंह से फोन पर सांसद ने बात की और सभी शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया।वही डीएम से सांसद ने पहल कराकर शीघ्र ही परिजनों को आपदा राहत की 4 – 4 लाख की राशि का चेक दिलवाया गया।




Recent Comments