खलपुरा बज्रपात दुर्घटना में सांसद कंट्रोल रूम द्वारा पल-पल की जा रही है निगरानी

जनादेश/छपरा।अहले सुबह सारण जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के खलपूरा पंचायत के दियारा क्षेत्र गंगा पार जमीन की मापी कराने गए ग्रामीणों के बज्रपात से घायल होने की सूचना स्थानीय लोक द्वारा सांसद कंट्रोल रूम में दी गई। कंट्रोल रूम में शीघ्र ही यह घटना से सांसद राजीव प्रताप रूडी को अवगत कराया। सांसद श्री रूडी  द्वारा तत्क्षण ही इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी सारण सिविल सर्जन से बात कर घायलों के बेहतर उपचार हेतु हरसंभव उपाय करने का निर्देश दिया। वज्रपात अधिक होने के कारण 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने में शीघ्र व्यवस्था कराई गई। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक द्वारा इनमें से 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
9 लोग के मृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सांसद द्वारा प्रधान सचिव आपदा विभाग प्रत्यय अमृत से बात कर सभी लोगों को अनुग्रह राशि दिलाने का आग्रह किया गया। प्रधान सचिव द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए आज ही ₹400000 की अनुग्रह राशि का चेक अंचलाधिकारी सदर के माध्यम से सभी पीड़ितों के परिजनों को उपलब्ध करा दिया गया।