
माँझी(सारण)। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर माँझी प्रखण्ड के ताजपुर पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया मनीष कुमार सिंह ने अपने आवसीय परिसर में पांच सौ छठ व्रतियों के बीच नारियल,फल और वस्त्रका वितरण किया। नव निर्वाचित मुखिया ने अपने माता पिता के साथ अपने हाथों से छठ व्रतियों के बीच फल वितरण करते हुए कहा कि छठ महाव्रत आस्था, निष्ठा, तप, शुद्धता, स्वच्छता और परिवार. समाज को जोड़ने वाला महापर्व है। कहा कि छठ महापर्व में जरूरत मन्द लोगो को उपहार स्वरूप सामग्री देने पर मन को सकून मिलता है।सामग्री वितरण में बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments