वंशावली सत्यापन के नाम पर 35 हजार रुपया रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी ने किया गिरफ्तार
परवेज अख्तर/सीवान। जिले के लकड़ी नबीगंज अंचल में पटना विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व कर्मचारी गिरीश देव तिवारी को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गोपालपुर के अजीत सिंह की शिकायत पर हुई। अजीत ने अपनी जमीनी विवाद को लेकर शिकायत किया था, जिसमे राजस्व कर्मचारी गिरीश देव तिवारी को वंशावली सत्यापन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके एवज में राजस्व कर्मचारी गिरीश देव तिवारी ने 35 हजार रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर वंशावली की सत्यापन नहीं की जा रही थी।अजीत ने पटना विजिलेंस को लिखित शिकायत दी। जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुछ निजी लोग दलाल के रूप में काम करते हैं। ये लोग अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों से मिलकर कमीशन पर काम कराते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता। कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।




Recent Comments