बरात में आई बोलेरो चोरी
मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र के चान्दबरवां गांव में आई सीवान जिले के ग्राम सिंगार पट्टी थाना हुसैनगंज निवासी युगल किशोर तिवारी के लड़के की शादी चान्दबरवां गांव गांव के दमोदर पाण्डेय की पोती कविता की शादी में भाग लेने आए बोलोरो मालिक अपनी बोलोरो गाड़ी दुआरी लगने के समय गाड़ी को बरात जहां टीका था वहीं खड़ा कर बरातियों के साथ दुआरी लगाने के उद्देश्य से लड़की वाले के दौर पर से बरातियों के साथ वापस जब समेयाना में आये तो देखा कि उनका बोलोरो गाड़ी नहीं हैं फिर लड़के वाले के पास जाकर कहा कि हमारी बोलोरो गाड़ी नहीं हैं फिर बरात मालिक ने लड़की वाले को खबर किया पूरे बरातियों में अफरातफरी का माहौल दिखाई दे रही थी कि दामोदर पाण्डेय के लड़का यानि दिलिप पाण्डेय जिनकी लड़की की शादी थी उन्होंने मशरक थाना को सूचना की और मशरक पुलिस के आने के बाद मशरक थाने में जाकर अपनी बोलोरो गाड़ी की चोरी होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया । वहीं पुलिस चोरी के मामले की जांच में जुटी हुई हैं।चाँदबरवा गांव में आयी बरात से एक बोलेरो चोरी हो गयी।इस संदर्भ में वाहन मालिक सिवान जिला के हुसैनगंज थाना अंतर्गत सिंगापुर गांव निवासी सनी कुमार प्रसाद द्वारा थाना मे एक आवेदन दिया गया है। जिसमे कहा गया है कि बीती रात सिवान जिला के सिंगापट्टी गांव निवासी युगल किशोर तिवारी के यहां से मशरक थाना क्षेत्र के चाँदबरवा गांव निवासी दिलीप पाण्डेय के यहाँ बारात आयी थी।लड़की वाले के घर के बगल में बराती लेकर आयी बोलेरो को खड़ा कर नास्ता करने के लिए चला गया।इसी दौरान बोलेरो संख्या बीआर29एस 6602 अज्ञात चोरों द्वारा उड़ा लिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।




Recent Comments