बेतिया – लौरिया:– दहेज व बाल विवाह को खत्म करने को लेकर जदयू की बैठक      
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा लौरिया प.च बिहार:–            
दहेज व शराबबंदी समेत बालविवाह जैसी कुप्रथा को अभियान चलाकर बंद किए जाने का संकल्प जदयू कार्यकर्ताओं ने किया है । रविवार को जदयू की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने की । अपने संबोधन में श्री कुशवाहा ने कहा कि शराब व दहेज वैसी कुरुति है ,जो समाज को एकजुट रखने में बाधक बन जाती है । इसे छोड़ना ही होगा ।इससे लोगों को मुँह मोड़ना ही होगा ,तभी जाकर एक सभ्य समाज की परिकल्पना की जा सकती है । वही बैठक में शनिवार को कटैया में इंटर की छात्रा बबीता की डबल सेट ट्रेलर से मौत पर दुःख जताते हुए कहा गया कि डीएम से मिलकर मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा तथा  डबल सेट ट्रैक्टर ट्रेलर के आवागमन पर रोक लगाने के लिए आवेदन दिया जाएगा । वहीं चीनी मिल द्वारा रिजेक्ट गन्ना का अभी तक चालान निर्गत नहीं करने पर रोष जताते हुए वरीय पदाधिकारी से कम्पलेन करने की बात कही गई । मौके पर संगठन प्रभारी अनिल कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विक्रम शर्मा, राटा दूबे, राजकुमार प्रसाद ,इकरामुल हक , डॉक्टर बृजेश तिवारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुजीतनाथ तिवारी उर्फ चिंटू तिवारी, मुन्ना सिंह, डिप्टी राम , लालबाबू चौधरी, बाबूसाहब तिवारी, प्रभुनाथ प्रसाद, हिमांशु कुमार आदि थे ।