बेतिया – लौरिया:– किशोरी की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक को जेल 
                                   
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा लौरिया प.च बिहार:–कटैया शिव मंदिर के पास शनिवार के शाम जिस ट्रैक्टर ट्रेलर से इंटर की छात्रा बबीता की मौत हुई थी उस गाड़ी के चालक को स्थानीय पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दी है । इस बावत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि चालक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के तुरहापट्टी के सुगन्धी यादव के पुत्र मोहन यादव के रूप में हुई है ।