बेतिया – बगहा:– नैतिक जागरण मंच द्वारा दी गई सूचना
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
नैतिक जागरण मंच द्वारा आयोजित मेधा मूल्यांकन प्रतियोगिता परीक्षा के हर वर्ग की कॉपी जांच कर ली गई है। चयनित बच्चों की कॉपी को दुबारा जांच कर सही मूल्यांकन को अंजाम दिया जा रहा है । ताकि कोई त्रुटि न रहे ।परंतु ग्रुपB जिसमें वर्ग अष्टम और नवम के छात्र हैं ,की डेढ़ सो उत्तर पुस्तिकाएं प्रशन श्रृंखला नहीं लिखने के कारण छट गई हैं ।आप सभी प्रतिभागी विद्यालयों के संचालकों/ प्रधानाध्यापकों / छात्रों से निवेदन है कि कल उन छात्रों का रोल नंबर अर्थात क्रमांक संख्या WhatsApp और Facebook पर डाल दिया जाएगा । यदि आप का रोल नंबर छात्र गए उत्तर पुस्तिका के अंतर्गत आता है तो आप अपनी कॉपी जांच कराने के लिए शीघ्र ही आप अपने रोल नंबर के साथ प्रश्न श्रृंखला लिखकर निश्चित तौर पर WhatsApp संख्या 99 342 11464 पर डाल देंगे ।ताकि कॉपी का मूल्यांकन हो सके वरना कॉपी जांच नहीं होगी ।इसके लिए स्वयं परीक्षार्थी ही जिम्मेवार होंगे। ध्यान रहे यह केवल ग्रुप बी के लिए है। प्रश्न श्रृंखला प्रश्न पत्र के ऊपर एवन A1 या बीवनB1 के रूप में लिखा होगा शीघ्रता करें क्योंकि सोमवार के बाद आप सभी। की कॉपियां जांच नहीं होगी।




Recent Comments