लौआ में आधा दर्जन घर जलकर राख,हजारों की क्षति
तरैया(07.05.2019)
थाना क्षेत्र के लौआ गाँव मे अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया है।जिसमे हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी है।अग्निकांड में गणेश राय,सतेंद्र राय, सुभाष राय, पुनदेव राय,जितेंद्र राय व अन्य के घर जलकर नष्ट हो गए है।अग्निकांड में अन्न,वस्त्र एवं दैनिक उपभोग की वस्तुएं सहित अन्य सामग्री भी जलकर नष्ट हो गयी है।ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया गया।घटना स्थल विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव , पूर्व मुखिया बीर बहादुर राय, एवं अन्य लोगो ने पहुँचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया है।ईधर राजद नेता जगदीश प्रसाद यादव ने चैनपुर के अग्निपीड़ितों से मिलकर उन्हें सान्त्वना दिया और उनके बीच अंग वस्त्र का वितरण किया।