सारण :एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस को समारोह पूर्वक मनाया, छपरा में शोभायात्रा भी निकली 

छपरा 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जय प्रकाश विश्वविद्यालय अन्तर्गत तीनों जिलों के विभिन्न इकाइयों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।

जिसमें प्रमुख रूप से छपरा नगर इकाई के द्वारा जयप्रकाश महिला महाविद्यालय से स्वामी विवेकानंद जी की शोभायात्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ पूनम सिंह, प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ० विजया रानी, नगर अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से झंडा दिखा कर निकला।शोभायात्रा नगरपालिका चौक , मौनाचौक, मेवालाल चौक, कटहरी बाग, साहेबगंज होते हुए रामजयपाल महाविद्यालय में पहुँचा, जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के तेलचित्र पर पुष्पांजली किया । शोभायात्रा का विभिन्न चौको पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद जिला छात्रा प्रमुख सुष्मिता कुमारी, जेपीएम कॉलेज अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, शिवांगी कुमारी, अपराजिता कुमारी, प्रिया सागर एवं रश्मि कुमारी ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित किया।

इसके अलावा रिविलगंज इकाई के द्वारा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ हरिकेश सिंह उपस्थित रहे। कुलपति डॉ हरिकेश सिंह ने छात्र युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण हेतु नेतृत्व करने का आह्वाहन किया।
वहीं दूसरी तरफ एकमा नगर इकाई द्वारा छात्र युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
युवाओं को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार रितेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के स्थापना काल से ही स्वामी विवेकानन्द हमारे प्रेरणाश्रोत हैं। हम उनके बताए गए विचारधारा को पुष्ट करने हेतु व्यक्ति पुनर्निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक सन्दर्भ में कार्यरत हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिकेत कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री विष्णु शरण तिवारी ने किया।
इसके साथ ही छपरा, सिवान और गोपालगंज के विभिन्न कॉलेजों एवं नगर इकाइयों में संगोष्ठी तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।