
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग,पाँच घर जलकर राख,लाखो की क्षति
तरैया(07.05.2019)
थाना क्षेत्र के छोटा माधोपुर गाँव मे चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से पाँच घर जलकर राख हो गया है।जिसमे लाखो की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी है।अग्निकांड में लालबाबू साह, रामबाबू साह, नारायण साह,महेश साह एवं नरेश साह के घर जलकर नष्ट हो गए है।अग्निकांड में अन्न,वस्त्र एवं दैनिक उपभोग की वस्तुएं सहित लाखों रुपये की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी है।अग्निपीड़ित महेश साह ने बताया कि उसके बेटे की शादी अगले माह जून में ही होने वाली है।घर मे शादी की तैयारी चल रही थी।शादी के लिए खरीदकर रखे कीमती कपड़े और फर्नीचर भी जलकर नष्ट हो गयी है।ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया गया।घटना स्थल पर स्थानीय मुखिया सुशील कुमार सिंह,सरपंच बिट्टू कुमार राय एवं अन्य लोगो ने पहुँचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया है।




Recent Comments