लेडी सिंघम के रूप में नजर आई सारण की पुलिस अधीक्षक अनसूया रणसिंह साहू……
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
छपरा(सारण)
लेकिन सिंघम का रूप इन्होंने किसी अपराधी को पकड़ने के लिए नही,बल्कि शहर में चल रहे दोपहिया वाहनो की जाँच के लिए अख्तियार किया था,
आज शहर के गांधी चौक पर शाम से ही एस पी साहिबा पुरे दल बल के साथ पहुँच कर दोपहिया वाहनो की जाँच करवाने लगी, जिसमे हेलमेट ना पहन बाइक चलाने वाले मुख्य रूप से निशाने पर रहे
इस जाँच की जद में ना वर्दीधारी पुलिस वाला बचा ना कानून की पैरवी करने वाले वकील साहब
*वकील साहब एस पी साहब के सामने हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते कैमरे में कैद हुए,साथ ही जिस पुलिस अधिकारी को सिपाही सैल्यूट मारते थे,उसी पुलिस अधिकारी की बाइक से पुलिस का सिपाही बाइक रोककर चाभी निकालता दिखा*,
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी दोपहिया वाहन चालक अवश्य हेलमेट लगाये ताकि वो सुरक्षित रहे साथ ही आवश्यक कागजात भी साथ रखे।
———
साभार:मनोरंजन पाठक ,छपरा