लूट व हत्या की घटना से इसुआपुर में दहशत, ब्यवसाई ने लूट की घटना को हिम्मत दिख किया विफल

लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज
#रंजन बाबा/इसुआपुर(सारण): उच्चकों की हरकतों से बाजार के ब्यवसाईयों में दहशत का माहौल ब्याप्त है ।कभी दूसरे के एटीएम से पैसे की निकासी कर लेना,कभी दुकान के सामने से मोटरसाइकिल की चोरी तो आम बात हो गई है ।अब तो ब्यवसाईयों के हाथों से उनके बैग छीन लेने की घटनाएं सामने आने लगीं हैं ।शुक्रवार की शाम लगभग सात बजकर चालीस मिनट हुए थे जब बाजार के प्रतिष्ठित ब्यवसाई मथुरा प्रसाद एंड सन्स के मनोज बासन भंडार के प्रोपराइटर मनोज प्रसाद गुप्ता अपनी दुकान बंद कर ही रहे थे तभी उनके स्कूटर पर रखा उनके बैग को एक चोर लेकर अपने साथी मोटरसाइकिल सवार के मोटरसाइकिल पर चढ़कर भागने लगा ।तभी मनोज कुमार गुप्ता भी मोटरसाइकिल सवार पर झपट पड़े ।जिससे मोटरसाइकिल सवार घबराकर बैग फेक दिया ।इस बीच मनोज गुप्ता को काफी चोटें लगीं ।उपस्थित लोग मनोज गुप्ता को संभालने में लग गए जिसका फायदा उठाकर चोर भागने में सफल रहे ।स्थानीय निजी उपचार केंद्र में उनका उपचार चल रहा है ।इस घटना से ब्यवसाईयों में दहशत ब्याप्त हो गया है ।लूट की सारी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं ।इसकी लिखित शिकायत थानाध्यक्ष को दी गई है ।गौर करने वाली बात है कि सुबह में ही बाजार के बगल में स्थित अचितपुर मध्यबिद्यालय परिषर में अमनौर थाना क्षेत्र के एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी ।स्थानीय लोग अभी इस सदमे से निकले ही नहीं थे कि इस असफल लूट की घटना से ब्यवसाई व स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है ।हलाकि स्थानीय पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त दिख रही है ।थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने लोगों को किसी भी अनहोनी से बचाने का भरोसा दिलाया है ।




Recent Comments