योगी की राज मे सीओ  ने पेश की मानवता का मिशाल
सीओ अनाज बच्चे की शव को गोद मे लेकर निकले पोस्ट मार्टम के लिए
शीतल प्रसाद गुप्ता
Edited by azad nab
लखनऊ 20 जुलाई। यूपी पुलिस की यह तस्वीर संवेदना और इंसानियत की एक  अनोखी मिसाल पेश करती है।यह खाकी वर्दी का वो मानवीय चेहरा है, जो कभी-कभी ही सामने आता है।
दरअसल,योगी सरकार के प्रदेश की चंदौली में बिजली विभाग की घोर  लापरवाही से एकअनाथ  बच्चे की असामाजिक मौत हो गई थी।गुस्साए लोगों को समझाने पहुंचे सीओ सदर त्रिपुरारी पाण्डेय खुद घटनास्थल की तस्वीर देख भावुक हो गए. उन्होंने ना सिर्फ उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद की, बल्कि खुद बच्चे को गोद मे उठाकर पोस्टमार्टम करवाया.हादसे में चार लोग जख्मीइस बच्चे का नाम करिया था, जो अब जिंदगी से अलविदा कर चुके है।उसकी उम्र अभी महज आठ साल थी.वह अपने अंधे नाना-नानी का सहारा था. बिजली विभाग के कर्मचारियों की वजह से यह हादसा हुआ, जिसमें चार अन्य घायल भी हुए.इसमें दो बच्चे हैं।
मुगलसराय के चतुर्भुज इलाके में बिजली विभाग के लोग पेड़ कटवा रहे थे.अचानक पेड़ पोल पर जा गिरा, जिससे पोल सामने की दीवार पर गिर पड़ा. इससे दीवार भरभरा कर गिर गई. दीवार के मलबे में वहां से गुजर रहे पांच लोग दब गए, जिनमें करिया की मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई. ऐसे में आक्रोशित लोगों ने मुगलसराय चतुर्भुजपुर मार्ग पर जाम लगादिया. वे शव रख कर आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए. सूचना मिलते ही सीओ सदर त्रिपुरारी पाण्डेय ने जब अंधे परिजनों को देखा तो खुद भावुक हो गए. उन्होंने परिजनों को समझाया और अपनी जेब से आर्थिक मदद की .यहां तक कि उन्होंने खुद शव को अपनी गोद मे उठाया और उसका पोस्टमार्टम कराने ले गए।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों के इलाज और मृतक बच्चे के परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।काश:योगी सरकार के अन्य सभी  पुलिस के अधिकारी भी सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय वैसे स्वभाव मे नजर आते।