अमनौर (सारण) : अमनौर प्रखण्ड के पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल, जलालपुर एवं आर.एन. विद्यास्थली, अपहर के बच्चों व शिक्षकों ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों से कल जल-जीवन-हरियाली एवं नशामुक्ति के समर्थन में तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बनने वाली राज्यव्यापी मानव शृंखला में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान बच्चों ने मिलकर जल-जीवन-हरियाली शब्द की श्रृंखला बना पूर्वाभ्यास भी किया। मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो. शिवानन्द उपाध्याय समेत सभी शिक्षक एवं बच्चें मौजूद थे।