हरनावदाशाहजी:क्षेत्र मे चल रहे है कई दिनों से अच्छे दिन
संजय चौरसिया हरनावदाशाहजी जिला बांरा
हरनावदाशाहजी 7 मई 2017। हरनावदाशाहजी निकटवर्ती क्षेत्र में टूटी पुलिया नहीं बन पा रही है। जिसमे महत्वपूर्ण मनोहरथाना मार्ग स्थित पुलिया कई दिनों से टूटी पड़ी है। जिस पर मिट्टी डालकर यातायात बहाल किया गया था कहीं माह बीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया। बारिश के दिनों में तेज बहाव के साथ मिट्टी बह जाने से यातायात प्रभावित होगा। लेकिन इस और विभाग और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इसी प्रकार क्षेत्र के बोरखेड़ी मार्ग पर भी तीन पुलिया क्षतिग्रस्त है लेकिन संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। टूटी पुलियाओं की समय पर मरम्मत नहीं की गई तो बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस नेता देवेंद्र पंचोली ने बताया कि मनोहरथाना मार्ग पर करीब 2 वर्ष से पुलिया टूटी हुई है। इसकी पिछले साल भी मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया था लेकिन बारिश में वापस टूट गई जिसे मिट्टी डालकर यातायात चालू कर रखा है। पूरा साल बीत जाने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने सुध नहीं लि है। बारिश में मिटटी बह जाने से यातायात प्रभावित होगा साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहेगा अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो क्षेत्रवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।




Recent Comments