
लायंस क्लब छपरा टाउन की 9 सदस्यीय टीम पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना,कोलकत्ता मेंआयोजित सम्मान समारोह में होंगे शामिल
छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन को अंतर्राष्ट्रीय प्रेसिडेंट द्वारा कोलकाता में सम्मानित किया जाएगा. सारण के लिए गौरव की बात है. कोलकाता मे आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए लायंस क्लब छपरा टाउन की 9 सदस्यीय टीम कोलकाता के लिए पटना हवाई अड्डे से रवाना हुई.
संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल ने बताया कि क्लब के लिए बड़ी उपलब्धि है, एक साल में ही क्लब को यह अवार्ड मिल रहा है. सदस्यों में समाज सेवा के प्रति और ऊर्जा मिलेगी. संस्थापक सचिव कबीर ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल के नेतृत्व में पिछले वर्ष स्थापित हुई लायंस क्लब छपरा टाउन ने 1 सालों में कई बड़े सामाजिक कार्यों को किया है. इसी को देखते हुए लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय द्वारा लायंस क्लब छपरा टाउन को सम्मानित किया जाएगा.
अध्यक्ष मयंक जयसवाल ने बताया कि कोलकाता के लिए कुंवर जायसवाल, कबीर, विकास कुमार, गोविंद सोनी, आभाष कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, अभिषेक किशोर, विकी गुप्ता शामिल है.
लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय द्वारा लायंस क्लब छपरा उनका नाम चयन होने पर निवर्तमान जिलापाल लायन डॉक्टर एस के पांडे, पूर्व अध्यक्ष डॉ यूके पाठक, लायन प्रह्लाद कुमार सोनी, लायन अजय कुमार सिन्हा, लायन अनिल कुमार, लायन श्वेतांक राय पप्पू, लायन मनोज संकल्प, लायन विक्की आनंद, लियो टाउन के अध्यक्ष अली अहमद आदि लायन एवं लियो सदस्यों ने बधाई दी है.




Recent Comments