तरैया में स्वर्ण व्यवसायियो ने लूटकांड के विरोध में दूसरे दिन तरैया में बन्द रखा ज्वेलरी दुकान

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

तरैया बाजार में स्वर्ण व्यवसायी लूट काण्ड के विरोध में घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को स्वर्ण व्यवसायियों ने अपना-अपना ज्वेलरी दुकान बंद करके रामेश्वर प्रसाद ज्वेलर्स दुकान के आगे शांतिपूर्ण धरना पर बैठे रहे।व्यवसायियों ने कहा कि हम पुलिस के अब तक के कार्य से संतुष्ट नही है।पुलिस शीघ्र लूटकांड के सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे।धरना की अध्यक्षता सत्येन्द्र प्रसाद ने किया।धरने पर स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता,सुमन कुमार,जितेन्द्र कुमार गुप्ता, विक्की सोनी,दीपक कुमार,त्रिभुवन साह, अभिषेक कुमार,बलराम साह सहित अन्य मौजूद थे।