नोट्स के बहाने बुलाया था रूम पे,किया दुष्कर्म

#पटना पीएमसीएच में किशोरी का चला रहा है इलाज
#किशोरी की मां के लिखित आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

#परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के सहायक सराय ओपी क्षेत्र के तरवारा मोड़ स्थित किराये के मकान
में गुरुवार को एक किशोरी के साथ उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म की घटना को
अंजाम दिया। जिसे शुक्रवार को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बेसुध पड़ी किशोरी को परिजनों ने सदर अस्पताल लाया जहां किशोरी की स्थिति
काफी नाजुक देख कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
महिला थानाध्यक्ष मंजु सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक
गांव के रहने वाली किशोरी को उसके दोस्त ने नोट्स देने के बहाने सहायक
सराय ओपी क्षेत्र के तरवारा मोड़ समीप किराये के मकान में बुलकर किशोरी
के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। किशोरी का इलाज
पटना पीएमसीएच में
चला रहा है। शुक्रवार की सुबह किशोरी की मां के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी
दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने बताया कि जिसने दुष्कर्म की घटना को
अंजाम दिया वह मेरी पुत्री के साथ पढ़ाई करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि
आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।