लापरवाही : मढ़ौरा के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, कार्रवाई के लिए थाने में दर्ज कराई शिकायत
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड में अवैध नर्सिंग होम की फैली जाल में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को ऐसे ही एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद एक नव विवाहिता की मौत हो गई। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने कथित चिकित्सक ने एम्बुलेंस पर मरीज को लाद कर छपरा रेफर कर दिया था। बाद में छपरा पहुंचते ही ऐम्बुलेंस चालक ने महिला की मौत हो जाने की बात परिजनों को सूना दी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। पहली बार प्रसव पीड़ा पर उसके नायके वालों ने मढ़ौरा स्टेशन के मालगोदाम रोड में स्थित आरपीसी हॉस्पिटल में सोमवार की संध्या 4 बजे के करीब भर्ती कराया था। जहां साढ़े सात बजे महिला ने नॉर्मल डिलेवरी से एक बच्ची को जन्म दिया था। 12 बजे के करीब हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल के कथित चिकित्सक ने महिला को जबरन एक एम्बुलेंस में लाद कर छपरा रेफर कर दिया था। मामले में मृतका की मां शिल्हौड़ी पश्चिम टोला निवासी रंजीत राय की पत्नी मंजू देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एक आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कथित चिकित्सक दिनेश कुमार शर्मा, नर्स और अस्पताल के कर्मियों को आरोपित कर कार्रवाई की मांग की है।




Recent Comments