उप मुखिया हीं पंचायत के विकास कार्यों की करते हैं निगरानी

पानापुर (सारण)रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के भोरहाॅ पंचायत में साबून तथा मास्क का वितरण किया गया।भोरहाॅ के उप मुखिया रवि कुमार महतो ने सभी वार्ड सदस्यों के साथ गाँवों में घूम घूम कर प्रत्येक परिवारों के बीच साबून तथा मास्क का वितरण किया।इस दौरान उप मुखिया रवि कुमार महतो ने सभी ग्रामीणों से अपील कि कि घर में रहे,सुरक्षित रहे।बीना काम से घर बाहर न निकले।हमेशा साबून पानी से हाथ धोते रहें तथा जब भी घर से निकले बीना मास्क पहने न निकले।क्योंकि कारोना के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।बता दे कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचम वित आयोग से प्राप्त राशि से पंचायत के प्रत्येक परिवार को बीस बीस रूपये का साबून तथा चार चार मास्क का वितरण किया जाना है।मौके पर वार्ड सदस्य शिवजी राय,अशोक सिंह, विजय सिंह, भूलन राम उपस्थित थे।