फेसबुक से युवती को ब्लैकमेल कर शादी का बनाया दबाव
परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा(सिवान) : थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती
को फेसबुक व्हाट्सएप एवं फेसबुक से अश्लील तस्वीर भेज कर जीरादेई
थाना क्षेत्र के एक युवक ने ब्लैकमेल करते हुए युवती के परिजनों पर
उसके साथ शादी कर देने का दबाव बनाया है। शादी नहीं करने की स्थिति में
बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। इससे युवती के परिजन सहमे हुए हैं।
इस संदर्भ में मैरवा थाना में पीड़ित युवती ने आवेदन देकर उसके
और उसके परिजन की मान मर्यादा एवं प्रतिष्ठा की रक्षा करने की गुहार लगाई है।
साथ ही ब्लैकमेल कर रहे युवक के विरुद्ध कार्रवाई का
अनुरोध की है। पुलिस मामले की जांच कर
आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई में जुटी है।




Recent Comments