मसौढ़ी(पटना): कृष्णा गुरुकुल स्कूल मसौढ़ी में शनिवार को सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यालय के नन्हे -मुन्ने बच्चे ग्रीन ड्रेस में दिखाई दिए। बच्चों ने सावन आया झूम के जैसे गीतों के माध्यम से नृत्य का लुत्फ उठाया। बच्चों ने पेयर बनाकर एवं एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाकर सावन महोत्सव मनाया। मौके पर प्राचार्य विश्वरंजन नेछात्र-छात्राओं को सावन के महत्व के बारे में बताया। वहीं सावन महोत्सव कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर प्राचार्य विश्वरंजन, शिक्षिका सोनी कुमारी, लवली सिलाई कटाई सेंटर संचालक रीता शर्मा, कांति देवी, चांदनी, खुशी राजमणि, रम्या,पवन, नीलम एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।