दैनिक खोज खबर/छपरा। मढ़ौरा एवं तरैया में चीनी मिल की जमीन की मापी कराकर अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है। जिलाधिकारी अमन समीर ने वुधवार को इस कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मालूम हो कि ब्रिटिश कालीन मढ़ौरा की बंद पड़ी चीनी मील की तीन दशक से सैकड़ों एकड़ जमीन कृषि फार्म की बंजर पड़ी है। चीनी मिल की मढ़ौरा के अतिरिक्त तरैया के रामकोला एवं अमनौर प्रखंड के अरना में भी बड़े बड़े सैकड़ों एकड़ में फैले भूखंड है, जो आज अतिक्रमण के शिकार हैं। लोग अब चीनी मिल की जमीन पर खेती बारी के अलावे घर मकान का निर्माण भी शूरू कर दिया है। जिसको लेकर प्रशासन अब जगा हैं और सारण डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण जमीन को चिन्हित करने के लिए मापी का कार्य शुरू किया गया है।





Recent Comments